छत्तीसगढ़ में ASP और DSP रैंक के 36 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। ट्रांसफर लिस्ट में 11 एडिशनल SP और 25 DSP शामिल हैं। आदेश के मुताबिक उमेश कश्यप बिलासपुर से जांजगीर-चांपा भेजे गए हैं। वहीं राजेंद्र जायसवाल को बिलासपुर ASP की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पुलिसिंग में कसावट लाने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सतीश ठाकुर को फिर से रायपुर यातायात DSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस विभाग) के उप सचिव डीपी कौशल ने आदेश जारी किया है।