Friday, April 25, 2025

जीत महिलाओं की,पतियों ने शपथ ली

Must Read

कवर्धा। पंचायतों में महिलाओं के लिए पंच और सरपंच के पद आरक्षित होते हैं, लेकिन अक्सर हकीकत में इन पदों पर महिलाओं की बजाय उनके पति ही काम करते हैं। इस बार तो एक पंचायत सचिव ने इसे और बढ़ा दिया।
कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत परसवारा में 7 महिलाएं चुनाव जीतकर पंच बनीं, लेकिन जब शपथ लेने की बारी आई, तो उनके पति ही शपथ लेने के लिए पहुंच गए।

हैरानी की बात यह थी कि पंचायत सचिव ने इन पंच पतियों को ही पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे पंचायत व्यवस्था में एक गंभीर मुद्दा मान रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मित्र मंडल की स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में श्री श्याम मंदिर में  तीन दिवसीय श्याम कथा का हुआ...

कोरबा। *🙏जय श्री श्याम🙏*श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से 🎉श्री श्याम मित्र मंडल की स्थापना दिवस के रजत...

More Articles Like This