Tuesday, June 10, 2025

ठंड की दस्तक के साथ ही कनकी से घर लौटने लगे विदेशी मेहमान एशियन ओपन बिल स्टार्क

Must Read

कोरबा। ठंड की दस्तक के साथ ही श्रीलंका सहित कई देशों से आने वाले पक्षी एशियन ओपन बिल स्टार्क का प्रवास काल कनकी में पूरा हो चुका है। अब वे अपने बच्चों के साथ मीलों का सफर पूरा कर स्वदेश लौटने लगे हैं। दशकों से यह खास किस्म के पक्षी घोंगिल ओपनबिल्ड स्टार्क जिले के कनकेश्वर धाम को अपने प्रवास का सबसे प्रिय स्थान बना लिया है, वे यहां प्रजनन के लिए आते हैं। पक्षियों का आगमन जून महीने में होता है। यह वह माह होती है जब शिव की आराधना के पवित्र माह सावन की भी शुरूआत होती है।

भगवान शिव की आराधना के लिए प्रख्यात कनकेश्वर धाम में पक्षियों का आगमन शिव की आराधना से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण इन पक्षियों को आस्था से जोडक़र देखते हैं। बरसात की शुरूआत में इनका आगमन होने के करण इन्हें मानसून का सूचक भी माना जाता है। अब ठंड की शुरुआत होते ही पक्षी वापस लौटने लगे हैं। यह अपने घोसले इमली बरगद पीपल, बबूल व बांस के पेड़ों पर बनाते हैं। प्रति वर्ष ढाई से तीन हजार की संख्या में पक्षी यहां आते हैं। एक पेड़ पर 20 से 30 घोसले होते हैं। प्रत्येक घोसले में चार से पांच अंडे होते हैं। सितंबर के अंत तक इनके चूजे बड़े होकर उडऩे में समर्थ हो जाते हैं। घोसलों का स्थान भी निश्चित होता है। जहां प्रत्येक वर्ष यह जोड़ा उन्ही टहनियों पर घोसला रखता है जहां पूर्व के वर्ष में था। गांव कनकी की जलवायु में प्रवासी पक्षियों को प्रजनन काल के लिए उपयुक्त वातावरण मिलता है। जिसके कारण ही यहां पिछले कई दशकों से यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। मुख्यतौर पर यह पक्षी दक्षिण पूर्व एशिया,श्रीलंका और दक्षिण भारत में भी पाए जाते हैंं। जिनकी कई प्रजातियां विश्व में मौजूद हैं।

- Advertisement -
    Latest News

    गरियाबंद में पत्रकारों पर हमला — लोकतंत्र के प्रहरी असुरक्षित, माफिया बेलगाम,देखिए विडिओ छत्तीसगढ की बडी खबर

    रिपोर्ट: मनीष जायसवाल, JB News Korbaगरियाबंद/कोरबा, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब निशाने पर है। गरियाबंद जिले के...

    More Articles Like This