अग्रसेन गौसेवा धाम में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी

Must Read

कोरबा। जिले के कनबेरी में गोपाष्टमी के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजन किया गया। इस समारोह में गौ पूजा, हवन, भजन-कीर्तन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित अग्रवाल और हिंदू समाज के लोगों ने गोवंश की सेवा करने के साथ उन्हें भोग अर्पित किया।


जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम कनबेरी अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन गौशाला का संचालन किया जा रहा है। गौशाला परिसर में कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी पर्व आयोजित किया गया। सुबह हवन पूजन के बाद अन्य कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोगों ने गोवंश की पूजा अर्चना करने के साथ उन्हें कई प्रकार के फल और पकवान अर्पित किए।

अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2011 से इस गौशाला का संचालन किया जा रहा है। शंकर लाल अग्रवाल और जयंत अग्रवाल के नेतृत्व में बनी हुई टीम इस काम को कर रही है।

अग्रसेन शिक्षण समिति के पदाधिकारी सुनील जैन ने बताया कि 14 वर्ष से अग्रसेन गौशाला का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। कमजोर और दुर्घटनाग्रस्त गायों को यहां पर रखने के साथ उनकी लगातार सेवा की जा रही है। अग्रवाल और हिंदू समाज के सहयोग से यहां की जरूरत पूरी हो रही है।

माधवी देवी अग्रसेन धाम के अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में गोवंश की सेवा करने का सौभाग्य हम लोगों को प्राप्त हुआ है और लगातार इस कार्य में बढ़ोतरी हो रही है। अग्रवाल समाज द्वारा इस आयोजन का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण और सेवा के महत्व को जनमानस तक पहुंचाना था।

आयोजन के क्रम में सभी को भोग प्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर गौ गोपाल मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है जो वर्तमान में प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का यह पहला मंदिर होगा।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This