Tuesday, February 17, 2026

अधजले हालत में ओडिशा के जंगल में मिला छग के लापता युवक का शव

Must Read

गरियाबंद । गरियाबंद जिले से लापता हुए युवक का शव ओडिशा के नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला के जंगल में अधजले हालत में गुरुवार मिला है और शव के पास से उसकी जली हुई बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान लगनिया सोनवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है.

वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था, जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था और बीते 7 दिनों से लापता था। परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक निकला था, इसके बाद से वो न तो लौटा और न ही उसकी कोई खबर मिली। परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशुदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस हत्या कर शव को बाइक समेत जलाकर फेंकने की आशंका जता रही है और आगे की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This