Monday, February 16, 2026

अनंत” भक्ति…देखें वीडीओ : जन्मदिन से पहले अनंत अंबानी की द्वारका पदयात्रा,रात में चल रहा सड़क पर काफिला

Must Read

अनंत अंबानी ने जन्मदिन से पहले जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा की शुरुआत की। श्रीकृष्ण के भक्त अनंत 12-13 दिनों में द्वारका पहुंचेंगे,जहां वे अपना जन्मदिन मनाएंगे। सुरक्षा के साथ, वे ‘जय द्वारकाधीश’ का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी श्रीराम और श्रीकृष्ण के भक्त हैं। कई बार अनंत अंबानी ने अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया है। अनंत अंबानी ने अपना 30 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाने के बजाय धार्मिक रूप से मनाने का फैसला किया है। इसके लिए वे श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी की पदयात्रा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि अनंत अंबानी ने द्वारका के पास से पदयात्रा शुरू की है, बल्कि जामनगर से यह पूरे 12 से 13 दिनों की पदयात्रा है। अपने जन्मदिन पर श्रीकृष्ण के दर्शन पदयात्रा के माध्यम से करने का अनंत अंबानी ने फैसला किया है। जामनगर से द्वारकाधीश जगत मंदिर की दूरी 140 किलोमीटर है।आज सोमवार उनकी यात्रा का चौथा दिन है।

O जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा

अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा शुरू की है। जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज टाउनशिप से 27 मार्च को अनंत अंबानी ने पदयात्रा शुरू की है। अनंत अंबानी के स्वास्थ्य और वजन को ध्यान में रखते हुए, उन्हें प्रतिदिन कुछ किलोमीटर ही पदयात्रा करने की सलाह दी गई है। लेकिन अनंत अंबानी का उत्साह अधिक है। वे पहले ही 30 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर चुके हैं। हालांकि वे रात को ही अपनी यह यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले के साथ कर रहे है।

O बड़ी संख्या में ब्राह्मण भी यात्रा में है साथ

इस पदयात्रा में अनंत अंबानी के साथ उनके दोस्तों के अलावा सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण भी जुड़े हैं। पदयात्रा में शामिल लोग ‘जय द्वारकाधीश’ के नारे लगाते हुए और भजन गाते आगे बढ़ते हैं। वहीं, अनंत अंबानी को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ भी जमा रहती है। इतना ही नहीं, इस दौरान लोगों को अनंत अंबानी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This