अमरीन बनीं अनुष्का, निशात शेख अब मेघना, मुस्लिम युवतियों ने अपनाया सनातन, कहा….।

Must Read

खंडवा (म.प्र.) : सनातन धर्म में किसी का धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने अथवा धर्म परिवर्तन की कोई विचारधारा नहीं है, वहीँ दुनियांभर के लोग सनातन की सादगी और बेहतरी से आकर्षित हो रहे है, ऐसे ही धर्म परिवर्तन और विवाह के एक अद्भुत प्रसंग में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 2 मुस्लिम युवतियों ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू युवकों से विवाह किया है। यह विवाह खंडवा स्थित प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ है, जहां दोनों ने ‘घर वापसी’ करते हुए नई धार्मिक और सामाजिक पहचान अपनाई है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सनातन में समानता और सादगी है , साथ ही जीवनसाथी 7 जन्मों तक साथ निभाता है और ना ही इस धर्म में तलाक का कोई स्थान है। यहाँ नारियों को भरपूर सम्मान मिलता है।

इस मामले में मिली =जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के ग्राम बेड़ियां की रहने वाली अमरीन खान ने हिंदू धर्म अपनाते हुए तलवड़िया के शुभम राजपूत से विवाह किया है वहीँ अब धर्म परिवर्तन के बाद अब अमरीन का नाम ‘अनुष्का’ हो गया है। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की रहने वाली निशात शेख ने भी सनातन धर्म अपनाया है और छत्तीसगढ़ निवासी कमलजीत सिंह से विवाह कर ‘मेघना’ नाम धारण किया है, वहीँ उन्होंने ने सनातन में आने पर ख़ुशी जताई है। ऐसे ही कई मुस्लिम युवतियां हिन्दू युवकों और सनातन की तरफ आकर्षित हो रही है।

वैदिक रीति से सम्पन्न हुआ विवाह समारोह :

महादेवगढ़ मंदिर में हुए विवाह समारोह में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की विधि से दोनों जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान अमरीन और निशात ने प्रायश्चित हवन करते हुए भगवान शिव का पूजन और अभिषेक किया तथा सनातन धर्म को पूर्ण आस्था के साथ स्वीकार किया है, वहीँ इसके पश्चात् उन्होंने ख़ुशी भी जताई है।

इस धर्म में स्त्रियों को बहुत सम्मान- मेघना :

मेघना (पूर्व में निशात) ने विवाह के बाद कहा, “मुझे महादेवगढ़ में आकर विवाह करने की इच्छा थी। मैंने अपनी इच्छा से सनातन धर्म को स्वीकार किया है। किसी भी प्रकार की मेरे साथ जोर – जबरदस्ती नहीं की गई है। हिन्दू रीति-रिवाजों और संस्कृति से मैं अत्यंत प्रभावित हूं। इस धर्म में स्त्रियों को बहुत सम्मान प्राप्त है। यहां राम हैं तो सीता भी हैं। अब मैं अपने जीवन साथी कमल के साथ ‘मेघना’ बनकर एक नई शुरुआत कर रही हूं।” वहीं, अनुष्का (पूर्व में अमरीन) ने बताया कि उसे पहले से ही सनातन धर्म में आस्था थी, और शुभम राजपूत से संपर्क में आने के बाद उसका झुकाव और गहरा हो गया। उसने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म को त्यागा और हिन्दू धर्म अपनाकर शुभम से विवाह किया है। वहीँ इस तरह से दोनों ने सनातन की महिमा का बखान किया।

मंदिर प्रमुख का दावा – बढ़ रही है घर वापसी की संख्या :

वहीँ इस मामले में महादेवगढ़ मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल ने बताया कि इन दोनों युवतियों ने पूरी श्रद्धा और सहमति से सनातन धर्म अपनाया है। वे अब अनुष्का और मेघना के नाम से पहचानी जाएंगी। पालीवाल ने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में अब तक आठ युवतियां इस प्रकार महादेवगढ़ आकर धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं और योग्य वर चुनकर वैदिक विवाह कर चुकी हैं। कई और परिवार भी घर वापसी की प्रक्रिया में हैं और उचित समय पर उनका भी धर्म संस्कार करवाया जायेगा।

पालीवाल ने मौजूदा धार्मिक असहिष्णुता और हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे समय में यह परिवर्तन एक शांति और श्रद्धा की राह की ओर संकेत है। उन्होंने कहा, “जहां एक ओर धर्म पूछकर हत्याएं की जा रही हैं, वहीं महादेवगढ़ जैसे स्थलों पर युवा शांति, सम्मान और संस्कृति से जुड़ने का रास्ता चुन रहे हैं।” वहीँ इस तरह मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल के अनुसार कई मुस्लिम युवतियां लगातार सनातन की तरफ आकर्षित हो रही है।

- Advertisement -
Latest News

Fees भरने के लिए MBA Student ने बेची Kidney, पर मिला धोखा! Girlfriend के सामने फूट-फूटकर रोने लगा आयुष, रूह कांप जाएगी ये कहानी...

MBA student kidney case Kanpur:  कानपुर में एक MBA छात्र ने कॉलेज की फीस भरने के चक्कर में अपनी...

More Articles Like This