Sunday, February 15, 2026

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाए जाने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नाराजगी व्यक्त की..

Must Read

नई दिल्ली: आध्यात्मिक जीवन की राह अपनाने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है।
उनके महामंडलेश्वर बनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसकी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है, ये पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का भाव हो।
एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर चिंता और नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा ममता कुलकर्णी को संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है? इस तरह की पदवी उसी को देनी चाहिए जिसके मन और दिल में संत या साध्वी का भाव हो। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि आज तक हम खुद महामंडलेश्वर नहीं बन पाए।

महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर ने महाकुंभ में रील वाले लोगों को फेमस होने को लेकर कहा कि सब अपना काम करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने 27 जनवरी को सनातन बोर्ड के गठन को लेकर होने वाली धर्म संसद पर कहा कि अब भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अगले 5 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगे।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This