Monday, February 16, 2026

एक्सक्लूसिव वीडियो देखिए क्या कहा नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने

Must Read

कोरबा। जिला भाजपा की जिम्मेदारी मिली गोपाल मोदी को, बूथ से लेकर हर स्तर तक मजबूती की कही बात  गोपाल मोदी जी ने कहा कि हम सबको साथ लेकर और सारे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ही काम करेंगे संगठन पर मिली जानकारी के सवालों पर मोदी जी ने कहा कि हमारा हाल कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी बच्चों भी समझता है और उसी के स्तर पर काम करता है पार्टी का कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण होता है जो पार्टी को आगे ले जाता है

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कर्मठ गोपाल मोदी पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके वर्षों के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका में श्री मोदी ने अपनी सेवाएं दी है। वे कुशल नेतृत्वकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं।

चुनावी माहौल में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में लोकप्रिय गोपाल मोदी निपुण माने जाते हैं, यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।

गोपाल मोदी के जिलाध्यक्ष बनने से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में भी एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके अनुभव और संगठनात्मक दक्षता का पार्टी को लाभ अब सही मायनों में मिलेगा और कार्यकर्ताओं के बीच एकता और समर्पण की भावना को और अधिक बल मिलेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके कुशल नेतृत्व को लेकर विशेष उत्साह है, और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी उनके अनुभव और रणनीतिक कौशल पर पूर्ण विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में गोपाल मोदी ने कहा, पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरी प्राथमिकता नए और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और संगठन में बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा। भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। 

उनके इस संकल्प से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में नए आयाम स्थापित करेगी और आगामी चुनावों में और भी मजबूती से उभरेगी।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This