एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र में जगन्नाथपुर खुली खदान परियोजना के दस भू-विस्थापितों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

Must Read

भटगांव, 11 जून । एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र के अंतर्गत संचालित जगन्नाथपुर खुली खदान परियोजना द्वारा विस्थापित भू-आश्रितों को रोज़गार प्रदान करने के क्रम में ग्राम जगन्नाथपुर के आठ एवं ग्राम चौरा तथा परसवारकला के एक-एक भू-आश्रितों को दिनांक 10 जून 2025 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इनमें 5 पुरुष भू-आश्रितों की पदस्थापना बैकुंठपुर क्षेत्र में तथा 5 महिला भू-आश्रितों की पदस्थापना भटगाँव क्षेत्र में हुई है। इस अवसर पर उक्त भू स्वामियों के परिवार जन भी उपस्थित रहे।


क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिलीप बोबड़े ने नियुक्ति पत्र देते हुए सभी को बधाई दी एवं मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

Fees भरने के लिए MBA Student ने बेची Kidney, पर मिला धोखा! Girlfriend के सामने फूट-फूटकर रोने लगा आयुष, रूह कांप जाएगी ये कहानी...

MBA student kidney case Kanpur:  कानपुर में एक MBA छात्र ने कॉलेज की फीस भरने के चक्कर में अपनी...

More Articles Like This