Monday, June 9, 2025

ऐतिहासिक : कांस में रेड कार्पेट पर आने वाली जूही बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला…जानिए उनके बारे में

Must Read

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कार्पेट पर चलकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

O ये है ऐतिहासिक क्षण

जूही व्यास छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलकर इतिहास रचा है।

O ग्लैमर के साथ पर्यावरण बचाने का मैसेज

जूही व्यास कान्स में केवल ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण संदेश के साथ पहुंची थीं। उन्होंने ग्रीनपीस इंडिया और “वॉयस ऑफ द प्लैनेट” अभियान के तहत भारत का प्रतिनिधित्व किया।

जलती पृथ्वी का विशेष परिधान पहन दिया संदेश

जूही व्यास ने एक ऐसा परिधान पहना था जो ‘जलती हुई पृथ्वी’ का प्रतीक था। लाल रंगों में रंगा हुआ और अंगारों जैसी बनावट वाला यह गाउन बढ़ते तापमान, गर्मी की मार और जलवायु अन्याय के दर्द को दर्शाता था।

O जलवायु संकट पर मुखर

जूही ने अपने परिधान और अपनी आवाज़ से जलवायु संकट पर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल फैशन नहीं, बल्कि उन लोगों की आवाज़ है जिनके घर बाढ़ में बह गए, जिनके बच्चे जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं।

छोटे शहर से वैश्विक मंच तक

जूही व्यास दुर्ग जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनका बॉलीवुड से कोई संबंध नहीं है और न ही वह कोई सुपर मॉडल हैं। उनका कान्स तक का सफर उनके उद्देश्य और साहस का परिणाम है।

O पढ़ाई इंजीनियरिंग की,बनी ब्यूटीशियन और मॉडल

जूही व्यास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्होंने बाद में फैशन और मेकअप की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने दुर्ग में अपना सैलून भी चलाया है। वह मिसेज इंडिया आईएनसी की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं, मिसेज ग्लोब पीपल्स चॉइस का खिताब जीता है, और मिसेज ग्लोब 2024 में जूरी सदस्य के रूप में भी शामिल थीं। इसके अलावा, उन्होंने 2025 में पेरिस फैशन वीक में भी वॉक किया है

डॉ रमनसिंह से मिली सराहना

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी जूही व्यास को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके प्रयासों की सराहना की है।

- Advertisement -
    Latest News

    आदिवासी किसान की पिटाई के मामले में बड़ा अपडेट : भारी पड़ी सत्ता की हनक…बीजेपी नेत्री और साथियों पर एफआईआर, एसपी का कड़ा रुख

    कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर में 7 जून की शाम ग्रामीण किसान के साथ मारपीट के मामले...

    More Articles Like This