ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को दीप प्रज्वलन कर दी गई श्रद्धांजलि.

Must Read


कोरबा, दिनांक 07 मई 2025 को सायंकाल 5:30 बजे सुभाष चौक, कोरबा में पूर्व सैनिक सेवा संगठन के तत्वावधान में एक गरिमामय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “ऑपरेशन सिंदूर” के वीर योद्धाओं की अनवरत विजयश्री को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस, वीरता और त्याग को स्मरण करते हुए जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। दीप प्रज्वलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की सेवा में समर्पित वीरों का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहेगा।

इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे:

  1. कैप्टन मुकेश अदलखा – संगठन मंत्री
  2. श्री दीपक कुमार सिंह – अध्यक्ष
  3. श्री राजीव सिंह – उपाध्यक्ष
  4. श्री हेमंत साहू – सचिव
  5. श्री चेरणजीव भट्टाचार्य – कोषाध्यक्ष

साथ ही अनेकों सपरिवार पूर्व सैनिकगण तथा स्थानीय जनसमुदाय की उत्साहजनक उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। दीपों की रौशनी के बीच वीरता और समर्पण की कहानियाँ साझा की गईं, जिससे वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायक हो गया।

पूर्व सैनिक सेवा संगठन, कोरबा द्वारा इस प्रकार का आयोजन न केवल वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने की एक प्रभावशाली पहल भी है।


- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This