कटघोरा:निर्दलीय पार्षद राजेश्वरी जात्रा भाजपा में शामिल,भाजपा से नगर उपाध्यक्ष के लिए 2 और पार्षदों का समर्थन शेष…

Must Read

कटघोरा: कांग्रेस समर्थक निर्दलीय पार्षद राजेश्वरी जात्रा भाजपा में शामिल हो गई है।इनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका है, दरअसल वार्ड 01 में भाजपा कभी भी परचम नही लहरा पाई,वार्ड 01 को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। इनके भाजपा में शामिल होने से नगर उपाध्यक्ष की संभावनाएं बढ़ गई है।हालांकि अभी भी भाजपा को 2 पार्षदों का समर्थन और चाहिए।

पार्षद राजेश्वरी जात्रा के भाजपा प्रवेश को लेकर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शिरकत की, उक्त स्वागत कार्यक्रम कटघोरा के रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इन्हें पार्टी में शामिल कराया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल,जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा,कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,जिला मंत्री संजय शर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समजीत सिंह समते बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थित रही।

गौरतलब है कि 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस से टिकट नही मिलने के कारण पार्टी से बगावत कर राजेश्वरी जात्रा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, और जीत हासिल कर वार्ड 01 की पार्षद बनी।वार्ड 01 में राजेश्वरी जात्रा की व्यक्तिगत पहचान तगड़ी है जिस कारण भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों को मात देकर इन्होंने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।ये पूर्व में भी पार्षद रह चुकी है।जहां इन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न कार्य करवाये थे,जिनसे वार्ड की जनता भलीभांति अवगत है, लिहाजा जनता ने पुनः इनको मौका दिया है।

बात करे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की तो कांग्रेस से राज जायसवाल मनोनीत है, कांग्रेस के पास 9 पार्षद है तो वही अब भाजपा के पास 6 पार्षद है।राजेश्वरी जात्रा के भाजपा में शामिल होने से नगर उपाध्यक्ष बनने की सम्भावनाए तेज हो गई है।हालांकि अभी भी भाजपा को 2 पार्षदों का समर्थन और चाहिए।

- Advertisement -
Latest News

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य के बिल का चेक भुगतान...

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य...

More Articles Like This