कटघोरा के मुरली होटल पर खाद्य विभाग का शिकंजा.. गंदगी और FSSAI नियमों की अनदेखी, सांभर का सैंपल जब्त, बंद करने का नोटिस जारी

Must Read

कोरबा।  कटघोरा के चर्चित मुरली होटल पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। होटल में अनहाइजीनिक स्थिति और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। होटल को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी करते हुए क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कटघोरा स्थित मुरली होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली शिकायत के आधार पर होटल में तैयार किए जा रहे सांभर का सैंपल जांच के लिए लिया गया।

निरीक्षण में होटल की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर खामियां पाई गईं। साथ ही FSSAI के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस थमा दिया।

इसी निरीक्षण के दौरान शारदा स्वीट्स का भी जायजा लिया गया।

अब सांभर की जांच रिपोर्ट पर नजरें!

मुरली होटल पर हुई इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और ग्राहकों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और होटल प्रबंधन की ओर से इन खामियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई ने कटघोरा के होटल कारोबार में हलचल पैदा कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न

मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मानअन्नकूट का पर्व देता है एकजुटता का संदेश: लखनलालकोरबा। मारवाड़ी...

More Articles Like This