कटाईनार एनीकट में बड़ा हादसा: गहरे पानी में डूबे युवक का शव बरामद

Must Read

बांकी मोंगरा। कटाईनार स्थित एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक के गहरे पानी में बह जाने की घटना में दुखद अंत हुआ। काफी खोजबीन के बाद लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी निवासी नरेश साहू शुक्रवार को अपने साथियों के साथ कटाईनार एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। खोजबीन के लिए एनीकट के गेट बंद करवाए गए तथा पुलिस की मौजूदगी में पानी में तलाश की गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी देर तक आसपास के क्षेत्रों में युवक को खोजा।

काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

🌺 जय माता दी! माता रानी के स्वागत में सजा भव्य दरबार, नवरात्रि और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺

कोरबा, छत्तीसगढ़।🙏 आप सभी भक्तजनों का नवरात्रि के इस पावन महापर्व में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। 🙏माता रानी...

More Articles Like This