कर्नाटक: 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Must Read

OO कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, फिर उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

कर्नाटक के हुबली में एक पांच साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. आरोपी की पहचान रक्षित क्रांति के तौर पर हुई. आरोपी कथित तौर पर बच्ची को एक शेड में लेकर गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की. बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. हालांकि, इससे पहले आरोपी ने बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर भाग चुका था.

O ऐसे हुआ एनकाउंटर में आरोपी ढेर

कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हुबली पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने कहा- पुलिस आरोपी को कुछ डॉक्यूमेंट्स और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए उसके घर ले गई थी। उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पत्थर से हमला किया।

पुलिस ने हवाई फायर किए, तब भी वह भागने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने उस पर दो राउंड फायर और किए, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान बिहार के रितेश (35) के रूप में हुई है।

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This