Thursday, June 12, 2025

*कांग्रेस के संविधान बचाओ सभा में दिग्गज नेता हुए शामिल*

Must Read

दुर्ग / भिलाई

दिनांक 10/06/2025

*कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ सभा हुआ सम्पन्न* *दिग्गज नेताओं का रहा जमावड़ा*पुर्व मंत्री ने संगठन की मजबूती पर दिये महत्वपूर्ण सुझाव*

    दुर्ग,  *विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सभा का आयोजन दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के राजीव भवन दुर्ग मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व विधायक एवं गृह लोक निर्माण जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी छत्तीसगढ़ शासन थे। साथ ही जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी, प्रदेश छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री जितेंद्र साहू जी, किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री विनोद गुप्ता जी, नगर पालिका निगम रिसाली कि प्रथम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकुंद कुमार भाऊ जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण श्री प्रदीप चंद्राकर जी, महिला कांग्रेस से श्रीमती हेमीन चतुर्वेदी जी। कार्यक्रम का संचालन सरपंच संघ के पुर्व अध्यक्ष श्री रिवेंद्र यादव जी ने किया।

राजीव भवन दुर्ग का यह पहला कार्यक्रम रहा है जो कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस जनों से भरा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूवात छत्तीसगढ़ महतारी व डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी एवं महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर की गयी। स्वागत भाषण केश कला बोर्ड के पुर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार सेन जी ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित किया श्री डिकेंद्र हिरवानी जी पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उतई ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्की शर्मा जी ने बहुत ही अच्छे विचार रखे। कांग्रेस नेत्री सरिता पांडे जी, श्रीमती योगिता चंद्राकर जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नव नियुक्त दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी ने पूरे जोश खरोश से किसान भाइयों की समस्या को उजागर किया।

 कार्यक्रम के अंत मे पूर्व मंत्री ने संविधान को कैसे और क्यों बचाना है तथा कांग्रेस संगठन को कैसे मजबूत करना है, उस विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर पदाधिकारी के साथ साथ हर कांग्रेसी को हर कार्यक्रम मे जरुर पहुंचना चाहिये और पुरे कार्यक्रम के समापन तक रहना चाहिये तब ही हम कांग्रेस को मजबूत कर पायेंगे और कार्यक्रम के उद्देश्य को समझ पायेंगे। पूर्व मंत्री महोदय जी ने कहा कि इस कार्यक्रम मे बहुत से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जिला पंचायत के सदस्य गण जनपद पंचायत के सदस्यगण महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस किसान कांग्रेस बहुत से कांग्रेस जनों का इस कार्यक्रम मे पहुंचना ही कार्यक्रम को सफल बनाया है। नगर पालिका निगम रिसाली से सभापति श्री केशव बंछोर जी, पार्षद श्रीमती रंजिता बेनुवा जी श्रीमती रेखा देवी जी श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर जी श्री राहुल राय जी युवा कांग्रेस कि श्रीमती जयंती महानंद जी सोलमा मुर्मू जी श्रीमती रीता महतो जी श्रीमती आशा चंद्राकर जी श्रीमती प्रियंका गौतम जी सरिता पांडे जी श्री लोकुमल ओतवानी जी श्री अशोक सिन्हा जी श्री तरुण बंजारे जी बिरेंद्र पाल जी श्री पेनुक नेताम जी श्री जगत पति राय जी श्री किरण नायडू जी श्री राजू साहू जी प्रमोद चौधरी जी श्री दीपक तिवारी  जी श्री मनीष साहू जी पुर्व पार्षद श्री राजेंद्र रजक जी चुममन देशमुख जी श्री बसंत सिंह जी श्री शीतल यादव जी रामू लहरे जी अजय यादव जी श्रीमती माया रानी जी सी पी देश लहरे जी अर्जुन सांडिल्य जी, गौतम कुमार रंगवा जी श्री चुड़ामणी तिवारी जी दिनेश पटेल जी भीम शंकर टावरे जी अमन दीप सोढ़ी जी सहित सभी कांग्रेस जन उपस्थित थे। 

- Advertisement -
    Latest News

    मेघालय के बाद अब सिक्किम से गायब हुए हनीमून कपल, खाई में गिरी…. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हनीमून पर सिक्किम गए एक नवविवाहित जोड़े के लापता होने का...

    More Articles Like This