Monday, February 16, 2026

कुसमुंडा परियोजना में कोल कर्मी ने की आत्महत्या,क्षेत्र में शोक की लहर

Must Read

कोरबा)कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत कोल कर्मचारी ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल राम पिता धनसाय, उम्र 42 वर्ष, मूलतः भटगांव का निवासी था एवं वर्तमान में विकास नगर कुसमुंडा के एम-444 क्वार्टर में निवासरत था। उसके साथ ही एक अन्य कर्मचारी सूरत लाल भी उसी क्वार्टर में रहता था, जो कि बीते सोमवार को अपने गांव चला गया था।

मंगलवार सुबह जब गोपाल से उसके साथियों ने संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन नहीं लगा और दरवाजा भी नहीं खुला। आशंका होने पर इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। गोपाल राम ने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार अभी भी भटगांव में निवासरत है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक कुछ समय पूर्व ही भटगांव से स्थानांतरित होकर कुसमुंडा आया था।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुसमुंडा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और सहकर्मियों में गहरा दुख व्याप्त है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This