Monday, February 16, 2026

केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री 10 अप्रैल को रतनपुर में मां महामाया के दर्शन करने के बाद कोरबा पहुंचेंगे

Must Read

कोरबा। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को 10 अप्रैल को एसईसीएल गेवरा आगमन हो रहा है। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 10 अप्रैल की सुबह रायपुर पहुंचेंगे।

यहां से हेलीकाप्टर के जरिए वे बिलासपुर पहुंचे जहां वे रतनपुर में मां महामाया के दर्शन करने के बाद कोरबा के लिए रवाना होंगे।

केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल गेवरा पहुंचेंगे। कोयला मंत्री विश्व की दूसरी बड़ी कोल माइंस गेवरा का अवलोकन करेंगे तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। 4 बजे वे हेलीकाप्टर के माध्यम से रायपुर लौटेंगे। केन्द्रीय मंत्री के साथ अतिरिक्त कोयला सचिव भवानी प्रसाद पति, सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद का भी आगमन होगा। कोयला मंत्री बनने के बाद उनका पहला एसईसीएल खदान दौरा होगा।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This