कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक रविवार को, आचार संहिता का ऐलान सोमवार को संभव, कैबिनेट में हो सकते हैं बड़े फैसले

Must Read

रायपुर  : नगरीय चुनाव की तारीखों की अटकलों के बीच कैबिनेट की बैठक रविवार (19 जनवरी) को बुलायी गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को आचार संहिता का ऐलान किया जा सकता है। आचार संहिता के पहले कैबिनेट की ये आखिरी बैठक हो सकती है, लिहाजा बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में सुबह साढ़े 11 बजे से होगी। इस बैठक में चुनाव से ठीक पहले कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव से ठीक पहले होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़ी घोषणाएं भी सरकार चुनाव से ठीक पहले करती नजर आ सकती है।आज चुनाव आयोग सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों और पांच विभागों के प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ बैठक कर रहा है।

ऐसे में निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा 20 जनवरी को हो सकता है। आपको बता दें कि कल यानि 18 जनवरी को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर रहा है। सबसे अहम यह है कि आचार संहिता लगने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने रविवार को अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। चर्चा है कि सोमवार पूर्वान्ह आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगा। आचार संहिता के पहले कैबिनेट में कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं।

- Advertisement -
Latest News

झुंझुनूं वाले श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन 14 अप्रैल को 🛕

कोरबा। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब झुंझुनूं वाले श्री...

More Articles Like This