कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर.साय सरकार महाभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कटघोरा विधानसभा के ग्राम पंचायत जेंजरा में अभियान की षुरूआत करते हुए आवास हितग्राही श्रीमती कचरा बाई और श्रीमती तीज बाई के घर पहुंचकर स्वयं मोबाइल ऐप पर सर्वेक्षण किया। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नागए एडीओ श्री खगेश निर्मलकर जनपद पंचायत कटघोरा के कर्मचारी गण,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जी,मडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, प्रीतम देवांगन जी, संजय शर्मा जी,नरेन्द्र पाटनवार जी सहित अन्य कार्यकर्ता गण एव सरपंच और ग्राम वाशी उपस्थित रहे।
Must Read
Latest News
मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में सील बंद बोतल के अंदर कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप
मुंगेली, 28 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया...















