Monday, February 16, 2026

कोटपा एक्ट में काटे 18 चालान, 3 को समझाइश

Must Read

कोरबा। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन.केसरी के निर्देशानुसार तथा नोडल अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

परिवर्तन दल के द्वारा डॉ. रंजना तिर्की खंड चिकित्सा अधिकारी कटघोरा एवं औषधि निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भगत, ऋषि साहू और जिला सलाहकार डॉ. मानसी जायसवाल के द्वारा कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, नगर पालिका विभाग के सहयोग से बस स्टैंड और शैक्षणिक संस्थान 100 गज के दायरे में आने वाले दुकानों में और कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चालानी कार्यवाही किया गया।

कोटपा एक्ट 2003 की धारा 6 के अंतर्गत 07 और धारा 04 के अंतर्गत 11 चालान काटा गया जिसकी राशि 5100 रूपये की चालानी की गई। 3 दुकानों में समझाइश दिया गया और सभी दुकानों में धारा 6 (अ) का पोस्टर चस्पा किया गया।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This