कोयला अफरा-तफरी गिरोह पर कोरबा पुलिस का शिकंजा, 5 आरोपी गिरफ्तार335 टन कोयला व 6 ट्रेलर जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। थाना दीपका पुलिस ने कोयला की अवैध अफरा-तफरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 335 टन कोयला, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है, के साथ अपराध में प्रयुक्त 6 ट्रेलर वाहन भी जब्त किए हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस को इस बड़ी सफलता मिली है।

थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 444/25 के अनुसार, प्रार्थी महताब आलम की रिपोर्ट पर जांच की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ ट्रेलर संचालकों ने अदाणी पावर जयरामनगर रेलवे साइडिंग के स्टाफ से मिलीभगत कर एसईसीएल गेवरा खदान से जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक ले जाए जाने वाले 335 टन कोयले को गंतव्य तक न पहुंचाकर उसकी अफरा-तफरी कर दी।

मामले में धारा 316(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोयले से भरे 6 ट्रेलर जब्त किए तथा इस अवैध कारोबार में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. लक्ष्मण कुमार श्रीवास (25), निवासी मस्तूरी, जिला बिलासपुर
  2. तुषार खंडे (24), निवासी परसदा, थाना सकरी, बिलासपुर
  3. गोपी किशन सोनझरी (22), निवासी खमरिया, बिलासपुर
  4. दुर्गेश कुमार साहू (22), निवासी धतूरा कोरबी, थाना हरदी बाजार, कोरबा
  5. अतीक मेमन (26), निवासी हाथी बाजार, थाना हरदी बाजार, कोरबा

जब्त ट्रेलर वाहन:
सीजी 12 बीजी 5024, सीजी 12 बीक्यू 9913, सीजी 12 बीजे 4253,
सीजी 15 ईएच 2713, सीजी 10 बीपी 5301, सीजी 10 बीयू 9401

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोयला तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This