Monday, June 9, 2025

कोरबा की बिटिया मोहि सुलतानिया ने बढ़ाया जिले का गौरव, JEE Advanced में प्राप्त की 6145वीं रैंक!देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा: कोरबा जिले के लिए एक गर्व का क्षण! शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी स्व. श्री अश्वनी सुलतानिया जी की पोती एवं श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के पूर्व अध्यक्ष श्री रोहिणी निशा सुलतानिया की सुपुत्री मोहि सुलतानिया ने IIT JEE Advanced 2025 की परीक्षा में 6145वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष भारत भर से लगभग 2 लाख छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें मोहि ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की।

मोहि की यह सफलता कोई संयोग नहीं है — वह हमेशा से ही एक होनहार और मेधावी छात्रा रही हैं।
📘 कक्षा 10वीं में वे कोरबा जिला की टॉपर रही, और
📗 12वीं में PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) संकाय से कोरबा, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा व शक्ति जिलों की टॉपर बनीं।

मोहि ने अपनी सफलता का श्रेय कोटा के एलेन कोचिंग संस्थान, अपने गुरुजनों, देवी-देवताओं, पितृ देवताओं, और परिवार व मित्रों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे सतत परिश्रम, आत्मविश्वास, और सकारात्मक सोच की अहम भूमिका रही।

💐 कोरबा के सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत में मोहि की इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। उन्हें शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामनाएं मिल रही हैं।

बिटिया मोहि सुलतानिया, आप पर कोरबा को गर्व है! 🌟

- Advertisement -
    Latest News

    योग के साथ ‘चिंतन शिविर 2.0’ के दूसरे दिन की शुरूआत, CM साय ने मंत्रियों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल...

    More Articles Like This