कोरबा की होनहार बिटिया “मोहि सुल्तानिया” ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड  में 95.8% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास, बनी कोरबा जिले की साइंस टॉपर!

Must Read

कोरबा। जिले की मेधावी छात्रा मोहि सुल्तानिया ने 12वीं कक्षा  में 95.8% अंक  लायंस पब्लिक स्कूल करतला से हासिल  कर कोरबा जिले की साइंस टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। मोहि शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने 10वीं में भी दिल्ली पब्लिक स्कूल एनटीपीसी से जिले में टॉप किया था। कोरबा की छात्रा मोहि ने न सिर्फ कोरबा, बल्कि जांजगीर-चांपा और अंबिकापुर जैसे पड़ोसी जिलों में भी टॉप किया है।

उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता — श्री रोहिणी सुल्तानिया एवं श्रीमती निशा सुल्तानिया  का अपार सहयोग और आशीर्वाद है। उन्होंने बेटी की पढ़ाई में हर कदम पर साथ दिया और उसे उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजने का निर्णय लिया ताकि वह अपने सपनों को और ऊंची उड़ान दे सके।

मोहि की इस उपलब्धि पर पूरे कोरबा जिले को गर्व है। वह लगातार अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। कोरबा की यह बेटी आज पूरे जिले की शान बन चुकी है।मोहि  के माता-पिता ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें अपनी बेटी पर गर्व है, उसकी मेहनत और लगन ने उसे यह सफलता दिलाई है,हम उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

हम JB News कोरबा की ओर से मोहि सुल्तानिया को ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

— रिपोर्ट: मनीष जायसवाल, JB News कोरबा

- Advertisement -
Latest News

वार्ड क्र. 08 व 09 को मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया उक्त...

More Articles Like This