कोरबा/जिला न्यायालय में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर न्यायालय परिवार के समस्त अधिकारी कर्मचारीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।वर्ष की योग थीम “एक पृथ्वी ,एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही जिला न्यायालय परिषद में आयोजित योग सत्र की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार शर्मा ने की।

सुबह 7:30 बजे से आरंभ हुए योग अभ्यास में न्यायालय के न्यायाधीशों ,न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई योग इस अवसर पर योग प्रशिक्षण हेतु योग प्रशिक्षक आचार्य निवेश राठौर एवं आचार्य राजू राठौर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ उन्होंने विभिन्न आसनों द्वारा सूर्य नमस्कार कमलासन अनुलोम विलोम भ्रामरी और ध्यान विधियों जैसे ज्ञान अभ्यास कराए।
इस अवसर पर संतोष कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक स्थिरता स्वास्थ्य और अनुशासन का आधार है न्यायिक कार्यों में निरंतर एकाग्रता और शांति के लिए योग अत्यंत उपयोगी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें योग के लाभों की जानकारी दी गई। इस योग शिविर में मुख्य रूप से निम्न अधिकारी गण उपस्थित रहे:-

जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार शर्मा प्रथम जिला एवं अपार शत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, जयदीप गर्ग, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा,तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार नंदे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शीलू सिंह,द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कुमारी डाली ध्रुव, वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश सोनी तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा कुमारी डिंपल,व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी लव कुमार लहरे, प्रशिक्षण न्यायाधीश कुमारी तृप्ति राघव एवं कुमारी ग्रेसी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शरद कुमार पटेल,वरिष्ठ न्यायालय प्रबंधक डॉ विनोद कुमार भास्कर,
न्यायालय उप अधीक्षक अनिल पटेल,नजीर दिनेश कुमार टेगनवार, तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल चीफ़ रोहित राजवाड़े,अधिकार मित्र रमाकांत दुबे इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में न्यायालय के सभी वर्ग कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा जिला न्यायालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन न केवल प्रेरणादायक पल रही बल्कि न्यायिक समुदाय में स्वास्थ्य अनुशासन और आत्मिक संतुलन की दिशा में एक सशक्त कदम भी साबित हुआ।















