Tuesday, February 17, 2026

कोरबा बंग समाज के बंगला नववर्ष महोत्सव 2025 का आयोजन उत्साहजनक वातावरण मे हुआ सम्पन्न , देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा कोरबा बंग समाज के द्वारा अपने सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक धरोहर को सुरक्षित एवं यादगार बनाए रखने के आशय से सीनियर क्लब सीएसईबी में बंगला नववर्ष महोत्सव 2025 का आयोजन अत्यंत उत्साह जनक वातावरण में बंग बंधुऔ एवं बंग कलाकारों संगीतकारों की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोरबा बंग समाज के महासचिव श्री श्यामल मल्लिक एवं वरिष्ठ सदस्य गण श्री अनिमेष गांगुली श्रीमती सुमी दास श्री सलिल मुखोपाध्याय श्री जी के खस्तगीर के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया आयोजित कार्यक्रम में अंकिता विश्वास ,उदय चटर्जी, श्रेयांशी एवं उनके सहयोगी कुमारी पिंकी सुश्री सुष्मिता राय ,श्रीमती सपना बासु, श्री अमित बनर्जी, मीता घटक एवं श्रीमती रितिका शीट ,कृतिका भट्टाचार्या, सुभाष दास ,नंदिनी एवं सहयोगी प्रवीण दत्ता डॉक्टर कुणाल दास गुप्ता एवं सहयोगी श्री अतिन मंडल, श्री राजा मुखर्जी ,कुमारी पिंकी,सुश्री शिवानी आदि के द्वारा बेहतरीन गीत संगीत एकल नृत्य सामूहिक नृत्य आदि का प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती काकुली बाला एवं संजय घोष के द्वारा किया गया कोरबा बंग समाज के महासचिव श्री श्यामल मल्लिक के द्वारा आयोजन के महत्व एवं उद्देश्यों पर अपना वक्तव्य दिया गया तथा आगामी कार्यक्रम कोरबा बंग समाज को आवंटित भूमि एवं निर्माणरत भवन में कराए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ किया गया।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This