Monday, February 16, 2026

कोरबा: बजाज फाइनेंस कर्मचारी द्वारा घर में घुसकर दुर्व्यवहार, धमकी और अभद्रता – मनीष जायसवाल ने जताई नाराजगी, पुलिस से की शिकायत,देखिए ऑडियो विडिओ

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ – कोरबा जिले के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी एवं JB न्यूज के संचालक मनीष जायसवाल ने बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनीष जायसवाल का कहना है कि बजाज फाइनेंस के कर्मचारी लगातार उनके मोबाइल पर फोन करके जबरन लोन लेने का दबाव बना रहे थे। फोन कॉल उनकी पत्नी सुमन जायसवाल के नाम पर किए जा रहे थे, जिससे उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

मनीष जायसवाल ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद कंपनी के कर्मचारी सचिन राठौर नामक व्यक्ति ने उन्हें बार-बार फोन किया और जब उन्होंने लोन की प्रक्रिया की जानकारी मांगी, तो वह उनके घर पर आ कर समझाने की बात कही । घर आने से पहले जब उनका मोबाइल चार्ज खत्म हो गया, तो कर्मचारी ने दुर्व्यवहार करते हुए फोन पर उन्हें डांट लगाई। जब वह घर आया तो दुबारा लोन लेने का दबाव बनाया और नियम पूछने पर ब्याज दर अत्यधिक होने के बावजूद दबाव बनाया गया और मना करने पर अड़ियल व्यवहार किया।

जब मनीष और उनकी पत्नी ने लोन न लेने की बात कही, तो कर्मचारी भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि “गरीब लोग हमसे पूछते भी नहीं है”और लोन ले लेते है।, और मनीष जायसवाल के मानसिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। जब सुमन जायसवाल ने आईडी कार्ड मांगा, तो कर्मचारी कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सका और बदतमीजी पर उतर आया। इसके बाद उसने पूरे घर का जायजा लिया और निकलते समय धमकी दी कि “देख लूंगा ”और भागने लगा।

मनीष जायसवाल का कहना है कि जब कर्मचारी को यह पता चला कि वे JB न्यूज के संचालक हैं, तो वह भाग  गया।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This