कोरबा: मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में हर मंगलवार को भक्तों का उमड़ा सैलाबहनुमान चालीसा, भजन, प्रसाद और आरती के साथ होती है विशेष पूजा,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ – शहर के हृदय स्थल, पुरानी बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। यह मंदिर अपनी विशेष मान्यता के लिए प्रसिद्ध है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।

हर मंगलवार को इस मंदिर में विशेष आयोजन किया जाता है। भक्तजन बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। इसके साथ ही, भक्ति भजन, प्रसाद वितरण और श्री हनुमान जी एवं श्रीराम जी की आरती के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ सामाजिक समर्पण और सेवा की भावना भी देखने को मिलती है।

स्थानीय निवासी कहते हैं कि इस मंदिर से उन्हें चमत्कारिक अनुभव प्राप्त हुए हैं, जिससे उनकी आस्था और भी गहराई है।

पुरानी बस स्टैंड में स्थित यह मंदिर न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि कोरबा की आध्यात्मिक पहचान भी बन चुका है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This