Tuesday, February 17, 2026

कोरबा में दिन में छाया अंधेरा,तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित देखें वीडियो

Must Read

कोरबा। शनिवार को दोपहर के वक्त एकाएक कोरबा शहर और उसके आसपास के इलाके का मौसम बदला और आसमान काले बादलों से घिर गया ऐसा लग रहा था मानो दिन में अंधेरा हो गया । हल्की-फुल्की हवाओं के बीच एकाएक दोपहर करीब 2:45 बजे मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह सिलसिला करीब पौने एक घंटे से भी ज्यादा समय से चला। बारिश के बीच तेज आंधी तूफान भी चलती रही। बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को भयभीत करती रही। वही कई इलाके में जमकर ओले भी गिरे ।

बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। मूसलाधार बारिश की वजह से शहर की सड़के एक बार फिर नाला के रूप में तब्दील हो गई और नालियों में जल भराव होने के साथ-साथ निचले दुकानों और घरों में पानी घुसने की समस्या भी पेश आई।और पूरा सड़क भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया और चारों तरफ नालियों का पानी भी उफान मारने लगा और पूरे शहर में नालियों का पूरा पानी भर गया सामान्य जनजीवन इस बारिश के कारण प्रभावित हुआ है।मुख्य मार्ग में कई जगह पेड़ गिरने की खबर है और हमेशा की तरह पूरे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This