Tuesday, February 17, 2026

कोरबा में प्राकृतिक आपदा से बिजली विभाग को भारी नुकसान, युद्ध स्तर पर बहाल की जा रही बिजली व्यवस्था,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, 10 मई:
कोरबा जिले में आई अचानक प्राकृतिक आपदा ने पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान और तूफानी हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और विद्युत तार टूट गए। इस आपदा के चलते कोरबा शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण नागरिकों में आक्रोश फैल गया और कई स्थानों पर चक्का जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, बिजली विभाग ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ किया। कोरबा तुलसीनगर के मुख्य अभियंता पी.सी. सिदार ने स्वयं नियंत्रण कक्ष में मोर्चा संभालते हुए लोगों को फोन पर समझाया कि विभाग की पहली प्राथमिकता बिजली आपूर्ति बहाल करना है।

मुख्य अभियंता पी सी सिदार के संयमित और जिम्मेदार व्यवहार के चलते लोगों ने उनका सहयोग किया और चक्का जाम समाप्त कर दिया। इस पूरे प्रयास में पुलिस विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बिजली की आपूर्ति बाधित होने से शहर में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई थी। इस संकट को देखते हुए नगर निगम ने हर वार्ड में पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से सुनिश्चित की।

मुख्य अभियंता पी.सी. सिदार ने कोरबा की जनता का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि जनता की परेशानी जायज़ थी, लेकिन उन्होंने धैर्य और समझदारी का परिचय दिया। विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को पूर्ण रूप से बहाल किया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This