Sunday, February 15, 2026

कोरबा में फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़ी महिला की संदिग्ध मौत:घर पर मिली लाश, कंपनी पर करोड़ों के घोटाला का आरोप

Must Read

कोरबा। कोरबा में फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़ी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव उसके घर पर ही पाया गया है। मृतका की पहचान भगवती बाई (30 साल) के तौर पर हुई है। भगवती सकदुकला गांव की निवासी थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया,कि मृतका पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके कारण शायद उसकी मौत हुई होगी। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बताया जा रहा है कि मृतका ने करीब 80 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था।

मगर जिस तरह से इस मामले में करोड़ों का घोटाला हुआ उसका प्रभाव कहीं न कहीं महिला पर पड़ा है। इस मामले में कंपनी के दो डायरेक्टर सहित टॉप टेन में शामिल दस महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू की जा रही है।

आपको बता दें कि फ्लोरा मैक्स कंपनी शहर के मध्य सिटी मॉल में संचालित थी। जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर ठगी की गई थी। कंपनी के खिलाफ भारी संख्या में महिलाओं ने घोटाले का आरोप लगाते हुए एसपी और कलेक्टर से शिकायत की थी।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This