कोरबा में बिजली गिरने से 2 भाई झुलसे:तालाब किनारे मछली पकड़ते समय हादसा, एक की हालत गंभीर

Must Read

कोरबा। कोरबा वन मंडल के डोमाडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना रविवार की सुबह की है। 52 वर्षीय राम सिंह बिंझवार और 49 वर्षीय धरम सिंह बिंझवार गांव के पास तालाब में मछली पकड़ रहे थे।

मौसम अचानक बदला और हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। दोनों भाई तालाब से निकलकर किनारे पर एक पेड़ के पास खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घायलों ने फोन कर परिजनों को सूचना दी।

परिजन मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे। दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वर्तमान में एक को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

राम सिंह के दामाद रामनारायण ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम खराब है। कभी हल्की बारिश तो कभी तेज बारिश हो रही है। बिजली भी कड़क रही है। इस मौसम से किसान भी परेशान हैं। नकटी खार के किसान अजीत दास महंत ने बताया कि बदलते मौसम से फसलों को नुकसान हो रहा है।

- Advertisement -
Latest News

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने किया मेगा एआई बिजनेस ट्रेनिंग का आयोजन

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसायियों, उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों एवं प्रोफेशनल्स के लिए “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स...

More Articles Like This