कोरबा में महंगाई की मार, दिवाली पर भी पड़ा असर – लोगों की खुशियों पर भारी पड़ी बढ़ती कीमतें🪔देखिए विडिओ

Must Read

🪔 JB NEWS KORBA, CHHATTISGARHसंवाददाता – मनीष जायसवाल

कोरबा। रोशनी के त्यौहार दिवाली पर इस बार महंगाई ने लोगों की खुशियों पर जैसे पहरा बिठा दिया है। बाजारों में रौनक तो है, लेकिन जेब पर बढ़ते बोझ ने लोगों का उत्साह फीका कर दिया है। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छूने से आमजन की दिवाली पहले जैसी चकाचौंध भरी नहीं रही।

शहर के बाजारों में गेंदा फूल जो पहले सस्ते में मिल जाया करते थे, अब डेढ़ सौ रुपये में सिर्फ दो पीस बिक रहे हैं। मिठाई, दीये, पटाखे, सजावटी सामान और कपड़ों के दामों में भी भारी वृद्धि देखी जा रही है।

एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि इस बार सामान लाने की लागत बढ़ी है, जिससे कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। वहीं उपभोक्ता परेशान हैं कि हर चीज महंगी हो गई है – चाहे बिजली बिल हो या रोजमर्रा का सामान।

फिर भी, कोरबा के लोग अपने तरीके से त्यौहार मनाने की तैयारी में जुटे हैं। बच्चों के चेहरे पर अब भी दीयों की चमक जैसी मुस्कान दिख रही है, लेकिन बड़ों की जेब पर महंगाई की परछाई साफ झलक रही है।

– JB NEWS KORBA
मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This