कोरबा में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने अब तक 10 गिरफ्तारियां कीं..

Must Read

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में कोरबा पुलिस द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा की गई ठगी की शिकार महिलाओं से लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। महिलाओं को डराने-धमकाने के आरोप में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब तक कुल 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।इन प्रकरणों में से 9 मामलों में पुलिस ने 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य मामलों में आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तार एजेंटों के नाम इस प्रकार हैं:बंधन बैंक के एजेंट: करण जाटवर और अजय यादवएचडीएफसी बैंक के एजेंट: गौतम उपाध्याय, पवन दुबे और अरुण लकड़ाएलएंडटी माइक्रोफाइनेंस के एजेंट: अभिषेक यादव, पुष्पेंद्र खरवार, सोनू खान, रमेश साहू और देव टंडनकोरबा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई सतत रूप से जारी है, जिससे क्षेत्र में महिलाओं के साथ हो रहे आर्थिक शोषण पर अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से फोन पर की आत्मीय बातचीत, स्वर्णिम सफलता के...

More Articles Like This