कोरबा में सड़कों के डामरीकरण का कार्य तेज, तुलसी मार्ग पर शुरू हुआ निर्माण कार्य, जनता से सहयोग की अपील,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा शहर में लगातार सड़कों के उन्नयन और डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। शहर की जर्जर सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में JB न्यूज़ कोरबा के संपादक मनीष जायसवाल तुलसी मार्ग पहुंचे, जहां सड़क का डामरीकरण कार्य जारी है।

मौके पर सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि तुलसी मार्ग की सड़क बनाने में लगभग पांच दिन का समय लग सकता है। कर्मचारियों ने बताया कि डामर की सड़क को मजबूत बनाने में पानी सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। इसलिए निर्माण कार्य पूरा होने और सड़क के अच्छी तरह तैयार होने तक स्थानीय निवासी सड़क पर पानी न डालें और अनावश्यक रूप से वाहनों की आवाजाही से बचें।

जनता से विशेष अपील

JB न्यूज़ कोरबा के माध्यम से मनीष जायसवाल ने मोहल्लेवासियों और वार्डवासियों से अपील की है कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, तब तक सड़क पर पानी बिल्कुल न डालें। सड़क बनने के बाद भी कुछ समय तक निर्माण एजेंसी के निर्देशों का पालन करें, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कोरबा में विकास कार्यों को गति

गौरतलब है कि जब मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कोरबा पहुंची थीं, उस दौरान शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाया गया था। इस पर उन्होंने जनता से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ की सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद अब प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति मिलती दिखाई दे रही है।

कोरबा में भी महापौर, नगर निगम आयुक्त, मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा भी सड़कों की स्थिति और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है।

विकास में जनता की भागीदारी भी जरूरी

सड़क बनाना केवल प्रशासन और निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता बनाए रखना जनता की भी जिम्मेदारी है। यदि हम चाहते हैं कि हमारे शहर की सड़कें लंबे समय तक अच्छी रहें, तो निर्माण के दौरान हमें भी सहयोग करना होगा।

JB न्यूज़ कोरबा की जनता से अपील है कि सड़क निर्माण के दौरान पानी न डालें, निर्माण कार्य में बाधा न पहुंचाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

कोरबा का विकास करना है तो जनता का सहयोग भी जरूरी है।

📺 JB NEWS KORBA CHHATTISGARH
मनीष जायसवाल

वीडियो पसंद आए तो YouTube चैनल को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

🙏 छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏देखिए विडिओ

आस्था, पवित्रता और भक्ति के इस पावन पर्व पर छठी मईया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि आप...

More Articles Like This