कोरबा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू, टीपी नगर में उमड़ी वाहन चालकों की भीड़,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने का कार्य तेज़ गति से चल रहा है। आरटीओ कार्यालय के सहयोग से टीपी नगर क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित कर गाड़ियों में नई नंबर प्लेट लगाई जा रही है।

आज सुबह से ही टीपी नगर में वाहन मालिकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों में इस बात को लेकर जागरूकता आई है कि नई नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है। भीड़ को नियंत्रित करने और कार्य में तेजी लाने के लिए आरटीओ विभाग ने अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन तैनात किए हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से हो रही सहूलियत

परिवहन विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे लोग www.hsrp.mptransport.org पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी सुविधानुसार समय स्लॉट बुक कर सकते हैं। इससे भीड़ में खड़े रहने की जरूरत नहीं होती और नंबर प्लेट कुछ ही मिनटों में बदल दी जा रही है।

आरटीओ की अपील: समय पर नंबर प्लेट लगवाएं

कोरबा आरटीओ कार्यालय की ओर से अपील की गई है कि वाहन मालिक देर न करें और जल्द से जल्द नंबर प्लेट लगवाएं, क्योंकि निर्धारित समय के बाद पुराने नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा सकती है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन ट्रैकिंग और सुरक्षा दोनों में सुविधा होगी।

टीपी नगर में लगातार जारी रहेगा शिविर

आरटीओ ने जानकारी दी है कि टीपी नगर में यह विशेष शिविर आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा। जिन वाहन मालिकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाकर नंबर प्लेट बदलवा सकते हैं।


JB News, कोरबा से मनीष जायसवाल की विशेष रिपोर्ट
“खबर वही, जो सच दिखाए”

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की कोर्ट में 59 आरोपियों के बयान, फैसला जल्द

रायपुर : में छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा मोड़ आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट...

More Articles Like This