कोरबा में 29 नवंबर को होगा CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम, जीवन बचाने की कला सीखेंगे लोग

Must Read
Advertisement

कोरबा। किसी व्यक्ति की अचानक धड़कन रुकने या आपातकालीन स्थिति में CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी उद्देश्य से कोरबा में CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 29 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को CPR की जानकारी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता देने के तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वे किसी की जान बचाने में मददगार बन सकें।

आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और CPR सीखकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

आयोजक:
श्री अग्रसेन नवयुवक मंच, कोरबा
एवं
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा कोरबा

संदेश: श्री अग्रसेन जी महाराज की जय।

JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन सख्त, अरदा में अतिक्रमण हटाए / बेदखली के आदेश जारी होने के बाद राजस्व अमले ने मौके...

कोरबा। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कटघोरा...

More Articles Like This