Monday, June 9, 2025

कोरबा: विकास महतो के प्रयासों से पहली बार कटघोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Must Read

विकास महतो ने जायसवाल समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कटघोरा के विकास के लिए उनके समर्थन की प्रशंसा की

कोरबा : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के विशेष प्रयासों के बाद पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटघोरा का दौरा किया और जायसवाल समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कटघोरा नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण, एक सर्व-सुविधायुक्त विश्राम गृह का निर्माण, और नगर के एक प्रमुख चौक का नाम भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने की घोषणा शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जायसवाल समाज की शिक्षित और समृद्ध पहचान की सराहना करते हुए कहा कि समाज छत्तीसगढ़ के विकास में अहम योगदान दे सकता है। उन्होंने जायसवाल समाज की सामाजिक जागरूकता और योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य की शासकीय योजनाओं का उल्लेख किया, जिसमें महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना की अब तक नौ किश्तें दी जा चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने किसानों को बड़ी राहत देते हुए बताया कि 14 नवंबर से प्रदेश भर में धान की खरीदी की शुरुआत होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो मौजूद रहे। विकास महतो ने जायसवाल समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कटघोरा के विकास के लिए उनके समर्थन की प्रशंसा की।

इससे पहले मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए जायसवाल समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका मेला ग्राउंड पर भव्य स्वागत किया, जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा कार्यक्रम स्थल अग्रसेन भवन पहुंचे। यहां, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का जायसवाल समाज की ओर से गरिमामय स्वागत किया गया।

- Advertisement -
    Latest News

    सोशल मीडिया पर चाकू-तलवार दिखाना पड़ा महंगा, 3 नाबालिग समेत 6 लोगों को पकड़ा, भेजे गए जेल

    दुर्ग जिले के 4 लड़कों को चाकू और तलवार के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर दबंगई दिखाना काफी...

    More Articles Like This