कोरबा: विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

Must Read

कोरबा। पथर्रीपारा वार्ड क्रमांक 21 में नवनिर्मित विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, स्वास्थ्य, समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की।

 भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मुकेश कुमार राठौरमनीराम जांगड़ेसालिक दास वैष्णवकुंजबिहारी साहूत्रिलोचन राठौरजनीराम पटेलसमुंद बरेठ सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
मंदिर प्रांगण में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवान शिव की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ-साथ मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 पूर्व मंत्री ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

 निज सचिव ने दी जानकारी

पूर्व मंत्री के निज सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। मंदिर के निर्माण से धार्मिक आस्था को बल मिला है और यह मंदिर पूरे वार्ड के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This