कोरबा/ मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के कुछ चुनिंदा देसी व विदेशी शराब दुकानों में कार्यरत सुपरवाइजर व कर्मचारी आल ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि गोल्डन गुप्ता व रूपेंद्र गुप्ता पर दबाव बनाकर उन्हें दुकान में घुसने नहीं दिया जा रहा है व चेकिंग भी नहीं करने दी जा रही है । मीडिया सेशन को मिली जानकारी के अनुसार सुपरवाइजर व कर्मचारियों ने गुट बनाकर आल ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि गोल्डन गुप्ता व रूपेंद्र गुप्ता पर दबाव बनाया जा रहा है कि जैसा हम चाहेंगे वैसा ही होगा नहीं तो हम लोग आपको कोरबा में नहीं रहने देंगे जैसे की पहले हमने पहले के जिला प्रतिनिधि टोमन साहू को कोरबा में रहने नहीं दिया । अत: संबंधित विभाग को इस मामले में तुरंत ही ऐसे सुपरवाइजर व कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ।
Must Read
Latest News
शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ
कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...















