Wednesday, February 18, 2026

कोरबा से चौंकाने वाली खबर: बिना डिग्री के ‘डॉक्टर’ नरेंद्र कश्यप कर रहा इलाज, खुद कबूल किया – “मेरे पास कोई डिग्री नहीं है”देखे विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले के प्रगति नगर फर्टिलाइजर बस्ती से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक फर्जी डॉक्टर खुलेआम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। डॉक्टर’ नरेंद्र कश्यप  नामक यह व्यक्ति बिना किसी मेडिकल डिग्री के वर्षों से इलाज कर रहा है और लोगों की जिंदगी को जोखिम में डाल रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब उससे डिग्री के बारे में सवाल किया गया, तो उसने बेझिझक जवाब दिया – “नहीं है कोई डिग्री, लेकिन इलाज करता हूं।” यह बयान न सिर्फ उसकी गैरजिम्मेदाराना हरकत को उजागर करता है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर’ नरेंद्र कश्यप   लंबे समय से खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा है। कई बार गलत दवाइयों से मरीजों की हालत बिगड़ी, पर डर और जानकारी के अभाव में कोई आवाज़ नहीं उठा सका।

अब सवाल ये उठता है कि क्या स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर कोई कार्रवाई करेगा? क्या ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर लगाम लगेगी, जो गरीब और अनपढ़ लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके जीवन से खेल रहे हैं?

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This