कोरबा से मनीष जायसवाल की खास रिपोर्ट | JB News Korba Chhattisgarh🔴 सीतामढ़ी चौक से गौ माता चौक तक सड़क की धूल बनी मुसीबत, एक साल से परेशानी झेल रहे लोग!

Must Read

कोरबा। शहर में सीतामढ़ी चौक से गौ माता चौक तक सड़क पर उड़ती धूल से आम जनता परेशान है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले राहगीरों, नौकरीपेशा कर्मचारियों, ड्यूटी पर जाने वाले लोगों, स्कूली विद्यार्थियों और छोटे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार उड़ रही धूल के कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। लोगों को आशंका है कि रोजाना धूल के संपर्क में रहने से सांस लेने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। उनका कहना है कि करीब एक साल से वे इस समस्या को झेल रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल पाई है।

🚨 जनता की मांग—जल्द बने सड़क, धूल से मिले राहत!

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाए और तब तक धूल से राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना उनकी रोजमर्रा की मजबूरी है, लेकिन उड़ती धूल के कारण दुर्घटना का खतरा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता लगातार बनी हुई है।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क निर्माण को लेकर क्या कहा?

इस मामले में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पहले दिए गए बयान में कहा था कि कोरबा शहर की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है और करीब डेढ़ महीने के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने की बात कही गई थी। नगर निगम की ओर से भी महापौर संजू देवी राजपूत और संबंधित अधिकारियों द्वारा सड़क को लेकर जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है।

अब जनता को इंतजार है कि सड़क निर्माण का काम कब शुरू होता है और उन्हें धूल से आखिर कब तक राहत मिलती है।

🎥 JB News Korba के माध्यम से देखिए जनता की परेशानी और सुनिए स्थानीय लोगों की जुबानी।

कोरबा की समस्याओं और जनता की आवाज को सामने लाने के लिए देखते रहिए JB News Korba Chhattisgarh — मनीष जायसवाल।

🙏 खबर पसंद आए तो वीडियो को Like करें, Comment में अपनी राय बताएं, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।

कोरबा से मनीष जायसवाल, JB News Korba Chhattisgarh। धन्यवाद!

- Advertisement -
Latest News

🔥 कोरबा में विकास की बड़ी सौगात! दर्री जोन के विभिन्न वार्डों में ₹1.13 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री लखनलाल देवांगन ने...

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दर्री जोन के विभिन्न वार्डों में...

More Articles Like This