Sunday, February 15, 2026

कोरबी में गोली चली,युवक रिफर

Must Read

कोरबा,कोरबी-चोटिया। कोरबा जिले में रविवार की देर शाम सर्राफा व्यवसायी की हत्या उनके घर में कर देने का मामला अभी सुर्खियों में बने रहने के साथ व्यवसाईयों में भय उत्पन्न किए हुए है कि आज सोमवार रात करीब 8 बजे जिले के सीमांत इलाके में गोली जैसा कुछ चलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोरबी के उप सरपंच अपने पांडे नामक साथी के साथ एक मोहल्ले में गए थे। वहां से दोनों अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार हुए और जैसे ही मोटरसाइकिल को चालू कर उपसरपंच आगे की ओर बढ़ने लगा कि ठीक उसी समय पीछे की ओर से फटाका फूटने जैसी आवाज आई। उप सरपंच ने सोचा कि बाइक से कोई पत्थर टकराया होगा और उत्सुकता वश जब पीछे की ओर देखा तो सह सवार साथी लहू लुहान नजर आया। उसके पीठ से खून बहता दिखा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को कटघोरा के अस्पताल लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के तत्काल बाद उच्च उपचार हेतु बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घायल युवक के रीढ़ की हड्डी में गोली जैसा कुछ फंसे होने की बात डॉक्टर ने बताई है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची। ग्रामीण युवक पर किसी ने गोली चलाई है या फिर छर्रा वाली बंदूक से हमला किया गया है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के द्वारा मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद से घटनास्थल के आसपास और ग्रामवासियों में दहशत व्याप्त है।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This