Tuesday, June 10, 2025

क्या SDO(वन) त्रिपाठी निलंबित होंगे,FIR होगी,1.02 करोड़ की रिकवरी करा पायेगा सुशासन तिहार….?

Must Read

दोषसिद्द के बाद भी 6 मार्च 2023 से कार्रवाई लम्बित है सरकार की तरफ से

जिस DFO निशांत ने जांच की थी,वे ही कटघोरा में पदस्थ और उन्हीं के अधीन SDO हैं त्रिपाठी

कोरबा-कटघोरा। पहले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला और वर्तमान में कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में एसडीओ पदस्थ संजय त्रिपाठी पर क्या इस सुशासन तिहार में कार्रवाई की गाज गिरेगी? क्या उन पर पिछले दो वर्ष से लंबित निलंबन, FIRNऔर एक करोड़ 2 लाख के रिकवरी की कार्यवाही धरातल पर आएगी या फिर पिछली सरकार की तरह इन्हें इस सरकार में भी संरक्षण मिलता रहेगा..? अभी सुशासन तिहार में शिकायत के बाद एक बार फिर मामला शासन के पाले में चला गया है।
यह सवाल उठना लाजिमी है क्योंकि जिस एसडीओ के विरुद्ध तत्कालीन शिकायत के आधार पर वन विभाग के द्वारा तत्कालीन बिलासपुर वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत की अध्यक्षता में गठित 3 सदस्यीय कमेटी द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच कराई गई और समिति ने उन्हें दोषी पाया, वही डीएफओ कुमार निशांत कटघोरा वन मंडल में पदस्थ हैं। उन्हीं के अधीन एसडीओ त्रिपाठी यहां भी वन मंडल की योजनाओं में करोड़ों का खेल किये बैठे हैं। कुमार निशांत और संजय त्रिपाठी एक-दूसरे की करगुजारियों से वाकिफ हैं तो इसके बाद वन विभाग में भ्रष्टाचार ना हो रहा हो, इसको को लेकर कोई सवाल उठता ही नहीं।
एसडीओ संजय त्रिपाठी के विरुद्ध पूर्व में शिकायतें होती रही हैं। एक शिकायत पर शासन के प्रमुख सचिव को विभागीय पत्र प्रेषित करते हुए कार्यवाही के लिए आग्रह किया गया लेकिन 2 वर्षों से भी अधिक समय से सारा कुछ लंबित ही चला आ रहा है जबकि दोषी पाए गए अन्य लोग निलंबन की सजा प्राप्त कर चुके हैं।

यह है पूरा मामला…
प्रमुख सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छ.ग. नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा दिनांक 06/03/2023 को प्रेषित पत्र के अनुसार- विषयांतर्गत मुख्य वन संरक्षक, बिलासपुर वृत्त के संदर्भित पत्र द्वारा प्राप्त मरवाही वनमण्डल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र मरवाही में रोपणी प्रबंधन समिति चिचगोहना एवं नेचर कैम्प प्रबंधन समिति जामवंत माड़ा गगनई (साल्हेकोटा परिसर) में किये गये कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर संजय त्रिपाठी, स.व.सं. तत्कालीन उप वन मंडलाधिकारी पेण्ड्रा, मरवाही वन मंडल पेण्ड्रारोड़ के पदस्थिति अवधि के दौरान मरवाही वन परिक्षेत्र में रोपणी प्रबंधन समिति चिचगोहना एवं नेचर कैम्प प्रबंधन समिति जामवंत माड़ा गगनई (साल्हेकोटा परिसर) में विभिन्न योजनाओं की शासकीय राशि को फर्जी समिति का गठन कर अवैधानिक समिति के खाते में शासकीय राशि जमा करने के फलस्वरूप आहरण एवं व्यय कर शासकीय राशि का वित्तीय दुरूपयोग एवं वन वित्तीय नियमों/भण्डार क्रय नियम का पालन नहीं किया जाकर, शासन की राशि रू. 99,30,643/- का अनियमित एवं अनुचित व्यय किया गया है तथा नेचर कैम्प गगनई अंतर्गत प्रचलित निविदा के अलावा भिन्न निविदाकार से सामग्री क्रय में बाजार दर से ज्यादा मूल्य में सामग्री क्रय करने से शासन को राशि रू. 2,69,422/- की हानि हुई है, इस प्रकार कुल लगभग 1.02 करोड़ के अनियमित व्यय आंकलित किया गया है, जो वसूली योग्य है। अतः उपरोक्तानुसार अर्थिक अनियमितता हेतु संजय त्रिपाठी, स.व.सं. तत्कालीन उप वन मंडलाधिकारी पेण्ड्रा, मरवाही वन मंडल पेण्ड्रारोड को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के उप नियम 9 (1) (क) में निहित प्रावधान अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। कृपया तद्‌नुसार आवश्यक अग्रिम कार्यवाही किये जाने का अनुरोध है।

- Advertisement -
    Latest News

    कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता, आर्टिका कार और स्कूटी बरामद

    कोरबा। जिले के शिवाजी नगर क्षेत्र में बीते 4-5 जून की दरम्यानी रात को हुए वाहन चोरी के मामले...

    More Articles Like This