विघ्नहर्ता गणपति बप्पा सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं : श्री गोपाल मोदी
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय, ऊर्जावान एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से समस्त जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान गणपति की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो और सभी के जीवन से संकट एवं बाधाएं दूर हों।
उन्होंने जिलेवासियों से गणेश उत्सव को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान करते हुए सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

















