गरबा आयोजन की सुरक्षा ड्यूटी में कथित तौर पर नशे में मिला पुलिसकर्मी, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर के फेस वन में गरबा आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी पवन कुमार जाट पर कथित तौर पर नशे की हालत में ड्यूटी करने और आम नागरिकों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मिली जानकारी के अनुसार, फेस वन में गरबा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी पवन कुमार जाट के कथित तौर पर नशे में होने और लोगों के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया। इसके बाद मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी को पहले रामपुर चौकी ले जाया गया। इसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जांच में संबंधित पुलिसकर्मी के नशे में होने की पुष्टि हुई।

हालांकि, जांच के बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की गई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ड्यूटी के दौरान अनुशासन पर उठे सवाल

सार्वजनिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों से अनुशासन और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान नशे में होने और आम लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोप गंभीर सवाल खड़े करते हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में चलती कार पर युवतियों का खतरनाक स्टंट, बोनट पर लेटकर किया डांस; वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन,देखिए विडिओ

‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर बनाई रील, कार मालिक पर केस दर्ज; युवतियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई...

More Articles Like This