गर्मी में बिजली उपकरणों का बढ़ा उपयोग, सावधानी ही सुरक्षा — पूर्व पार्षद सुफल दास ने की नागरिकों से अपील

Must Read

कोरबा।  गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और इसी के साथ बिजली उपकरणों का उपयोग भी तेज़ी से बढ़ रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व पार्षद सुफल दास ने एक जागरूकता अपील जारी करते हुए नागरिकों से संयमित उपयोग और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की विनम्र प्रार्थना की है।

सावधानी ही बचाव: बिजली उपकरणों का हो विवेकपूर्ण उपयोग

उन्होंने कहा कि इन दिनों घरों में कूलर, पंखा, फ्रिज, एसी, पंप, मोटर, हीटर जैसे बिजली के भारी उपकरणों का अत्यधिक उपयोग हो रहा है। इससे विद्युत तंत्र पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिसके कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जरूरत से ज़्यादा लाइटिंग या उपकरणों का उपयोग करने से बचें, ताकि सभी तक निरंतर बिजली पहुंचाई जा सके।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, नहर में नहाने से रोकें

पूर्व पार्षद सुफल दास ने विशेष तौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने आग्रह किया कि दोपहर के समय अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नहरों, तालाबों में नहाने से रोकें। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों में बच्चों की गर्मी छुट्टियां प्रारंभ हो चुकी हैं, ऐसे में वे घर पर हैं और निगरानी आवश्यक है।

समस्या होने पर करें तत्काल शिकायत

बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में 7587298684 नंबर पर कॉल कर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है, ताकि समय पर समस्या का समाधान हो सके और सभी को राहत मिल सके।

सोशल मीडिया से करें सकारात्मक संदेशों का प्रचार

उन्होंने कहा कि “हमारे द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट हमारे विचार, सोच और मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए सदैव ऐसे पोस्ट करें जो दूसरों की भलाई, जनहित और जागरूकता में सहायक हों।”

नागरिकों से सामूहिक सहयोग की अपेक्षा

पूर्व पार्षद सुफल दास ने अंत में सभी नागरिकों से निवेदन किया कि इस मौसम में सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाते हुए अपने घर, परिवार और मोहल्ले की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सावधानी और सजगता से ही हम आने वाली कठिनाइयों से बच सकते हैं।

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This