गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी पखवाड़ा

Must Read

कोरबा 6 नवम्बर। गुरुद्वारा श्री गुरूसिंग सभा इतवारी बाजार कोरबा से दैनिक प्रभात फेरी की कड़ी में मंगलवार को इतवारी बाजार गुरुद्वारा से पॉवर हाउस रोड एस एस प्लाजा और दर्री रोड तक प्रभात फेरी निकाली गई।

मंगलवार की प्रभात फेरी में मुख्य रूप से नरेन्द्र सिंह बिन्द्रा (रोमी), जसपाल सिंह, बलजीत सिंह होरा, सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, देवेन्द्र सिंह राना, हरमिंदर सिंह, कुकरेगा जी एवं सोनी धंजल शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा श्री गुरूसिंग सभा इतवारी बाजार से गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 2 नवम्बर 2024 से 11 नवम्बर 2024 तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से नगर के अलग अलग क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में 06. 11. 2024 को लालूराम कालोनी, डी डी एम रोड, एस एस ग्रीन, 07. 11. 2024 को मेहरवाटिका, अनंत इमेजिन, अग्रसेन मार्ग, मेनरोड, 08. 11. 2024 को शारदा विहार, एस ई सी एल, 09.11.2024 को अमरैयापारा, 10. 11. 2024 को निहारिका, 11. 11. 2024 को टी पी नगर तक प्रभात फेरी भ्रमण करेगी। नगर कीर्तन दिनांक 13.11.2024 बुधवार को 2.00 बजे ईतवारी बाजार कोरबा गुरुद्वारा साहेब से प्रारंभ होकर टी पी नगर गुरुद्वारा साहेब तक सायं 6 बजे पहुंचेगा। गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व 15 नवम्बर को मनाया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

हत्या या आत्महत्या ? जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला दो युवकों का शव,जांच में जुटी पुलिस।

कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों...

More Articles Like This