कोरबा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल दीपका नगर के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 1 के गौठान में गायों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था की मांग की है। बिजली की अनुपलब्धता से भी परेशानी बताई गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौठान में उचित व्यवस्था नहीं होने से गौ सेवा प्रभावित हो रही है। गौवंश की रक्षा के लिए सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बजरंग दल दीपका नगर संयोजक अभिषेक यादव, बल उपासना प्रमुख चिंतामणि मिश्रा, गौ रक्षा प्रमुख दीपक कुमार दुबे, साप्ताहिक मिलन प्रमुख नवीन चौरसिया, नगर सुरक्षा प्रमुख अंकित मिश्रा, महाविद्यालय प्रमुख सौरभ शर्मा, वार्ड संयोजक राजेश सोनी सहित सौरभ यादव, मोनू, विवेक, दुर्गेश श्रीवास और प्रवीण तिवारी मौजूद रहे।
Previous article
Latest News
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान
कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...















